Thursday, May 14, 2020

लॉकडाउन में राहुल, ट्विटर पर पूछा- आज कौन सा दिन

नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर पूरे देश में लॉकडाउन घोषित है और क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां ऐसे में अपने-अपने घर पर समय बिता रही हैं। लॉकडाउन ने लोगों को इतना थका सा दिया है कि भारतीय टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल तो सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि आज दिन कौन सा है। भारत में 24 मार्च से लॉकडाउन लागू है और तभी से सभी लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है। क्रिकेट ही नहीं तमाम खेलों से जुड़े खिलाड़ी इस दौरान अपने-अपने घर में बंद हैं। देखें, राहुल ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह कौन सा दिन है।’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वह गंभीर मुद्रा में कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं। अगर कोविड-19 के कारण स्थिति बिगड़ी नहीं होती तो राहुल इस समय आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी कर रहे होते। कोरोना के कारण आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले राहुल ने सोशल मीडिया पर ही एक सवाल-जवाब सेशन में हिस्सा लिया था और कई मजेदार सवालों के जवाब दिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WvyChX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support