Saturday, May 23, 2020

पुरानी तस्वीर पर रोहित ने लिए प्रज्ञान से मजे

नई दिल्लीघातक कोविड-19 से बचाव के तौर पर भारत समेत कुछ देशों में लॉकडाउन घोषित है और ऐसे में खेल जगत की दिग्गज हस्तियां सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी हैं। टीम इंडिया में सीमित ओवरों के उप-कप्तान ने भी अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शनिवार को शेयर की। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, उसमें उनके साथ सुरेश रैना और प्रज्ञान ओझा भी नजर आ रहे हैं। रोहित ने बताया कि यह फोटो उस समय की है जब तीनों क्रिकेटरों ने पहली बार न्यूजीलैंड का दौरा किया था। देखें, इस तस्वीर के बैकग्राउंड में पहाड़ नजर आ रहे हैं और तीनों ही क्रिकेटर प्रकृति का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। रोहित ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'साल 2009 में हम तीनों का पहला न्यूजीलैंड दौरा, मुझे यह याद दिलाता है कि तुम्हारी स्माइल कितनी प्यारी है प्रज्ञान ओझा।' भारत ने साल 2009 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था और इन तीनों ही क्रिकेटरों का यह उस देश का पहला दौरा था। पूर्व गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36pFgcG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support