नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और उनकी पत्नी () के संबंध करीब दो साल पहले काफी विवाद में रहे। हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग, घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए थे। शमी ने इस समय तो उन आरोपों पर खुलकर कुछ नहीं कहा था लेकिन हाल ही में रोहित शर्मा के साथ लाइव इंस्टग्राम चैट पर उन्होंने इसे एक बुरा वक्त बताया था। शमी ने उस चैट में बताया था कि उन आरोपों से वह इतना टूट गए थे कि उन्होंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश की थी। शमी ने बताया था कि वह उन आरोपों से किस हद तक टूट गए थे। इस बीच शमी की पत्नी हसीन जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बॉलीवुड के गीत कांटा लगा पर डांस कर रही हैं। साल 2018 में हसीन जहां (Hasin Jahan) ने शमी पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कर दावा किया था कि शमी किसी अन्य महिला के साथ गलत बातें कर रहे हैं। शमी ने इन सभी आरोपों को गलत बताया था। तब से शमी और उनकी पत्नी अलग रह रहे हैं। इस बीच हसीन जहां के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। शमी के फैंस हसीन जहां को शमी के पास वापस जाने की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इन दोनों के आपसी मतभेद के कारण बेटी का भविष्य खराब हो रहा है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cdCLwx






0 comments:
Post a Comment