Sunday, May 17, 2020

सचिन-भज्जी के बाद रोहित ने पूरा किया युवी चैलेंज

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर () ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), () और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को बल्ले के किनारे से गेंद को नॉक करने की चुनौती दी थी। इस चुनौती को सचिन ने शनिवार को ही पूरा कर लिया था। रविवार को भज्जी ने इसे पूरा किया और अब सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित ने भी इसे पूरा कर लिया है। रोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह गेंद को बल्ले के हैंडल से नॉक करते दिख रहे हैं। रोहित ने बिल्कुल आराम से इस चैलेंज को पूरा किया और इसके बाद उन्होंने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को भी ऐसा ही करने की चुनौती दी है। रोहित ने ट्विटर पर लिखा, 'युवराज स्टे ऐट होम (Stay at Home) चैलेंज के लिए मुझे नॉमिनेट करने का धन्यवाद। मैंने आपके चैलेंज को पूरा किया और अब मैं इसके लिए श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे को चुनौती देता हूं। अब आप तीनों की बारी है कि आप अपना स्किल दिखाएं।' 2011 विश्व कप विजेता टीम के हीरो युवराज ने इससे पहले, एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'सचिन के लिए यह आसान होगा, रोहित भी शायद इसे आसानी से कर लेंगे, हरभजन के लिए ये काम मुश्किल होगा।' उन्होंने आगे कहा था कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जारी जंग में वो खुद कोरोना वायरस से बचने के लिए घर पर ही रहेंगे और तब तक रहेंगे जब तक ये जरूरी होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bGQNWd
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support