Saturday, May 16, 2020

सचिन और स्मिथ से बहुत आगे हैं विराट: पीटरसन

नई दिल्लीइंग्लैंड के पूर्व कप्तान () ने कहा है कि वह भारतीय कप्तान () को ऑस्ट्रेलिया के () के अलावा भारत के दिग्गज () से आगे रखेंगे। पीटरसन ने जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज और कॉमेंटेटर पॉमी एमबांग्वा के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा कि लक्ष्य की पीछा करते हुए कोहली के आंकड़े उन्हें इन दोनों बल्लेबाजों से आगे रखते हैं। पीटरसन ने कहा, 'कोहली बेहतरीन बल्लेबाज हैं। दबाव में रहते हुए उन्होंने जितनी बार लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को जीत दिलाई है उसकी तुलना में स्मिथ तो उनके आस-पास भी नहीं हैं।' पीटरसन ने कहा कि इसलिए उन्होंने अपनी किताब में कोहली को सचिन से ज्यादा तवज्जो दी है। पीटरसन ने कहा, 'विराट लक्ष्य का पीछा करने के आंकड़ों के कारण आगे हैं। उनके यह आंकड़े शानदार हैं, उनका औसत इस दौरान 80 से ज्यादा है। वह भारत को लगातार मैच जिताते हैं। वह इन आंकड़ों को लगातार बदल रहे हैं। मेरे लिए देश को जिताना ज्यादा मायने रखता है।' कोहली को लक्ष्य का पीछा करने में एक तरह से महारत हासिल है और इसलिए उन्हें चेज मास्टर भी कहा जाता है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए सचिन का औसत 42.33 है तो वहीं कोहली का औसत 68.33 है। वहां टेस्ट में स्मिथ के आंकड़े कोहली से बेहतर हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Td1klz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support