Monday, May 25, 2020

पाक क्रिकेटर की वाइफ का ऐसा फैशन, हुईं ट्रोल

पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) और उनकी वाइफ सामिया खान (Samiya Arzoo) ईद के खुशनुमा मौके पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहे। लोगों ने उनकी भारतीय मूल की वाइफ सामिया को कपड़ों को लेकर ट्रोल किया तो कुछ ने हसन अली के चेहरे पर कॉमेंट करते हुए भद्दे कॉमेंट किए। यह सबकुछ हुआ उनकी एक तस्वीर पर, जिसे हसन ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

हसन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ईद मुबारक हो। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। फैमिली के साथ ईद मनाएं। इस पर कुछ ने तो उन्हें मुबारकबाद दी, लेकिन कुछ लोगों ने उनकी शक्ल और सामिया के कपड़ों पर कॉमेंट करते हुए ट्रोल कर दिया। एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि आपने फैशन का जनाजा निकाल दिया है।

हसन की वाइफ उन कपड़ो में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मेकअप भी बहुत सलीके से किया था, लेकिन फैन्स को उनका भारी भरकम जेवर पहनना पसंद नहीं आया।

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब हसन की भारतीय मूल की वाइफ के पीछे ट्रोलर्स पड़े। इससे पहले जब उनका बर्थडे था तब भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था।

पाकिस्‍तानी गेंदबाज हसन अली और सामिया ने पिछले वर्ष अगस्‍त में दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में शादी की थी। सामिया का भारत से गहरा नाता है। उनकी फैमिली हरियाणा के नूंह की रहने वाली है। वह दुबई में एयर अमीरात में काम रही थी, वहीं उनकी हसन से मुलाकात हुई थी।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3goL2jq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support