Tuesday, May 19, 2020

बारबर लुक में दिखे सचिन, अर्जुन के काटे बाल

मुंबईक्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले () मंगलवार को एक नए अवतार में नजर आए। सचिन ने अपने बेटे अर्जुन तेंडुलकर () का हेयरकट किया है। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। कोरोना वायरस () महामारी के कारण इस समय दुनिया में तमाम क्रिकेट गतिविधियां स्थगित हैं। इस बीच क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं। कई सिलेब्रिटीज अपने घर पर ही हेयरकट करने का वीडियो भी शेयर कर चुके हैं। नए वीडियो में सचिन बेटी सारा की मदद से बेटे अर्जुन के बाल काटते नजर आ रहे हैं। सचिन ने इसके लिए बेटी सारा को धन्यवाद भी कहा है। सचिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'एक पिता के रूप में आपको कई सारी चीजें करने की जरूरत होती है। वो चाहे बच्चों के साथ खेलना हो, जिम करना हो या फिर उनके बाल काटने हों। हेयरकट कैसा भी हुआ हो अर्जुन तुम हमेशा हैंडसम लगते हो। मेरी सैलून असिस्टेंट सारा तेंडुलकर को बहुत बहुत धन्यवाद।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WLJusb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support