Thursday, May 14, 2020

पुरानी तस्वीर, जब गांगुली के घर खाने पर गए सचिन

नई दिल्ली दिग्गज और पूर्व कप्तान की जोड़ी ने क्रिकेट के मैदान पर कई यादगार पार्टनरशिप निभाई लेकिन मैदान से बाहर भी इनकी दोस्ती खास है। सचिन ने गुरुवार को ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह गांगुली के साथ बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं। 'गॉड ऑफ क्रिकेट' सचिन ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उनके खेल के दिनों की है जब वह गांगुली के घर गए थे। इस महान बल्लेबाज ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'दादी के घर पर बिताई एक मजेदार शाम। खाना और आतिथ्य, काफी आनंद लिया। आशा है कि आपकी मां अच्छी होंगी, उन्हें मेरी शुभकामनाएं।' पढ़ें, सचिन ने इसके साथ ही हैशटैग दिया- थ्रोबैक थर्सडे (#throwbackthursday)। इस तस्वीर को एक घंटे में ही 4 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। सचिन प्यार से गांगुली को 'दादी' बुलाते हैं। दिलचस्प है कि भारत की सीनियर टीम में खेलने से पहले सचिन तेंडुलकर और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने एक साथ अंडर-15 क्रिकेट भी खेला था। सचिन और सौरभ ने वनडे में 176 साझेदारियां की हैं और इस दौरान दोनों ने 47.55 की औसत से कुल 8227 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dJ01Td
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support