Saturday, May 23, 2020

अब बेटी की स्कूल ड्रेस पहने नजर आए वॉर्नर

नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में दिग्गज क्रिकेट हस्तियां अपने-अपने घर पर समय बिता रही हैं। भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन घोषित है और ऐसे में क्रिकेटर अपने फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप-कप्तान हैं जो अपने टिकटॉक वीडियो से सभी को गुदगुदा रहे हैं। 33 वर्षीय वॉर्नर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। इसकी शुरुआत में वह अपनी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में नजर आते हैं और जब वीडियो खत्म होता है, उनके बगल में खड़ी बेटी हैदराबाद टीम की जर्सी पहने होती है। वहीं, वॉर्नर अपनी बेटी की स्कूल ड्रेस में खड़े नजर आते हैं। जानें, वॉर्नर ने इसे व्हील नाम दिया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'देखते हैं कौन किस तरह इस व्हील को रोकता है।' उन्होंने साथ ही पत्नी कैंडिस वॉर्नर को भी टैग किया। इससे पहले वॉर्नर सूट-बूट टाई पहनकर बिल्कुल टिपटॉप लुक में सामने आए और उन्होंने खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के सुपरहिट सॉन्ग 'बाला ओ बाला' पर डांस किया। अक्षय कुमार का यह फेमस डांस पिछले साल आई फिल्म हाउसफुल- 4 का है। वॉर्नर ने उन्हीं के स्टेप्स को कॉपी किया और वह काफी मस्ती करते दिखे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36o0UOE
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support