Tuesday, May 5, 2020

धोनी आइडल, IPL में उनसे काफी कुछ सीखा: बटलर

लंदनइंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि भारत के पूर्व कप्तान आदर्श हैं और के दौरान उन्हें देखकर काफी कुछ सीखा। बटलर ने कहा कि धोनी जिस तरह से अपने फैंस से मिलने वाले दबाव को संभालते हुए मुश्किल स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करते हैं उससे उन्हें काफी सीख मिली है। बटलर ने लंकाशायर क्रिकेट को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘धोनी हमेशा से मेरे बड़े आदर्श रहे हैं और उनके आस-पास हमेशा से भीड़ रहती है। लोग हमेशा से उनकी झलक देखना चाहते हैं।’ देखें, उन्होंने कहा, ‘धोनी को देखना मेरे लिए बहुत बड़ी सीख रही है। उनको देखकर सीखा कि आपको कैसे शीर्ष स्तर पर मुश्किल स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करना है। यह निश्चित तौर पर सबसे बड़ी बात रही है।’ बटलर ने कहा, ‘भारत में आपको एक तरह का दबाव झेलना होता है। एक विदेशी खिलाड़ी होने के नाते आप उन चार खिलाड़ियों में से होते हैं जो खेलते हैं। आप जानते हैं कि बाहर जो चार विदेशी खिलाड़ी बैठे हैं वे भी विश्व स्तर के हैं। इसलिए आप प्रदर्शन करने के दबाव में रहते हैं। इसलिए यह मेरे लिए एक सीखने वाली बात रही है। आईपीएल से मैंने सीखा है कि आप कैसे दबाव से बाहर आ सकते हैं।’ आईपीएल में बटलर राजस्थान रॉयल्स से खेलते हैं। कोविड-19 के कारण हालांकि लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बटलर ने कहा कि आईपीएल ने उन्हें सिखाया है कि दबाव को कैसे संभालना है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cao2lY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support