Tuesday, May 12, 2020

'सिर्फ भारतीयों के साथ IPL तो मुश्ताक अली जैसा'

नई दिल्लीपूर्व चैंपियन टीम चेन्नै सुपरकिंग्स (सीएसके) ने सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन का राजस्थान रॉयल्स के विचार को खारिज कर दिया है। सीएसके के मुताबिक, अगर ऐसा हुआ तो चकाचौंध से भरी यह टी20 लीग सैयद मुश्ताक अली (घरेलू टी20) टूर्नमेंट की तरह रह जाएगी। कोविड़-19 महामारी के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि अगर ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन नहीं हुआ तो सितंबर-अक्टूबर में आईपीएल का आयोजन हो सकता है। पढ़ें, चेन्नै सुपरकिंग्स के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘सीएसके सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ आईपीएल के आयोजन का इच्छुक नहीं है। इस तरह से हम एक और सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी खेल रहे होंगे। कोविड-19 महामारी की स्थिति बिगड़ने के बाद फ्रैंचाइजी ने बीसीसीआई से संपर्क नहीं किया है।’ उन्होंने कहा, ‘उम्मीद करते है कि इस साल के आखिर में आईपीएल का आयोजन होगा।’ सीएसके तीन बार इस टूर्नमेंट का चैंपियन बना है और वह चार खिताब जीतने वाले मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी सबसे सफल टीम है। बीसीसीआई अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए आईपीएल को आयोजित करने के लिए प्रयासरत है। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने पिछले दिनों कहा था कि अगर टूर्नमेंट नहीं हुआ तो बोर्ड को 4000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। सीएसके से सूत्र ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बीसीसीआई सही समय पर अच्छा फैसला करेगा। पिछले महीने राजस्थान रॉयल्स के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत बरठाकुर ने कहा था कि फ्रैंचाइजी केवल भारतीय खिलाड़ियों और कम मैचों के साथ आईपीएल के आयोजन के पक्ष में है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SXfqHH
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support