Thursday, June 11, 2020

रिचर्डसन ने टी20 विश्व कप पर फैसला टालने के आईसीसी के फैसले का स्वागत किया

सिडनीऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने टी20 विश्व कप को लेकर फैसला टालने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का समर्थन किया और कहा कि सही निर्णय लेने से पहले जितना संभव हो उतना समय लेना महत्वपूर्ण है। आईसीसी ने बुधवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप पर फैसला करने से पहले अभी एक महीने और इंतजार करेगा। ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम के अहम सदस्य रिचर्डसन ने कहा कि अभी फैसला करने में किसी तरह की जल्दी नहीं है। क्रिकेट.काम.एयू के अनुसार रिचर्डसन ने कहा, ‘यह जानना हमेशा अच्छा होता कि भविष्य में क्या होने वाला है लेकिन फैसला करने के लिये हम जितना संभव हो उतना समय ले सकते हैं और यह महत्वपूर्ण है। फैसला करने की कोई जल्दी नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह सही फैसला है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने इस बीमारी को काफी अच्छी तरह से रोका है इसलिए इन गर्मियों में सामान्य स्थितियों में क्रिकेट के आयोजन को लेकर कुछ सकारात्मक माहौल बना है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AeYAxX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support