Thursday, June 11, 2020

स्टेन के घर में चोरों ने की 3 बार घुसने की कोशिश

नई दिल्लीसाउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन के बीच शुक्रवार से तीन बार उनके घर में जबर्दस्ती घुसने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की एक घटना ने उनकी मां को बेहद डरा दिया है। करियर में 93 टेस्ट, 125 वनडे और 47 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके स्टेन ने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त की कार भी चोरों ने तोड़ दी। पढ़ें, उन्होंने लिखा, 'शुक्रवार से घर में जबरन घुसने की तीन बार कोशिश की गई। कल उन्होंने मेरे दोस्त की कार तोड़ दी और आज मेरी मां बेहद डर गई जो घर में अकेली थीं।’ साउथ अफ्रीका में एक जून से तीसरे चरण के लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से आपराधिक घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। स्टेन ने सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 93 टेस्ट में 22.95 के औसत से 439 विकेट चटकाए हैं। स्टेन ने वनडे और टी20 इंटरनैशनल मैचों में क्रमश: 196 और 64 विकेट झटके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MQeSzO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support