लंदनइग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लिश टीम प्रबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि यह काफी अपमानजनक है कि तेज गेंदबाज को बाहर होने की जानकारी सोशल मीडिया से मिली। प्लंकेट (35 वर्ष) पिछले साल विश्व कप में की खिताबी जीत के बाद से टीम के लिए नहीं खेले हैं। कोरोना वायरस का प्रभाव कम होने के बाद पिछले हफ्ते 55 खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू करने के लिए सूची जारी की गई जिसमें उनका नाम नदारद था। वॉन ने पोडकास्ट पर पूर्व स्पिनर फिल टफनेल से कहा, ‘फिल, क्या आप जानते हो? उस इंटरव्यू में सबसे निराशाजनक चीज जो मैंने सुनी थी कि इंग्लैंड के में खिताब के बाद उन्हें एक भी व्यक्ति ने फोन नहीं किया था।’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें अपने बाहर होने की खबर ट्विटर के जरिए पता चली। ऐसा पहले होता था, लेकिन क्रिकेट के इस युग में ऐसा नहीं होता। यह अपमान है।’ प्लंकेट की पत्नी अमेरिकी हैं और उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका में कोई मौका मिलता है वह वहां के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। प्लंकेट ने एक रेडियो 5 लाइव पर कहा, ‘अच्छा होगा कि वहां किसी तरह के क्रिकेट में शामिल हो जाऊं। मेरे बच्चे अमेरिकी होंगे तो उन्हें यह बताना काफी अच्छा होगा कि मैं इंग्लैंड और अमेरिका के लिए खेला था। हालांकि उन्हें अमेरिका के लिए खेलने के लिए वहां तीन साल की अवधि तक रहना होगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AzvJEa






0 comments:
Post a Comment