नई दिल्लीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड () को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम के 3 क्रिकेटर महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अब उसके 7 और खिलाड़ी भी किलर महामारी की चपेट में आ गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस तरह से पाकिस्तान की 29 सदस्यीय टीम में संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या अब कुल 10 हो गई है। इस खबर की पुष्टि खुद पाकिस्तानी बोर्ड ने की है। इस तरह उसका इंग्लैंड दौरा मुश्किल में दिख रहा है। खतरनाक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और क्रिकेट जगत में भी इससे संक्रमित खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। अब पाकिस्तान के 5 क्रिकेटरों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए रवाना होने वाले थे। इससे पहले 3 खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। अब पॉजिटिव पाए गए 7 क्रिकेटरों में फकर जमां, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान और वहाब रियाज के नाम शामिल हैं। ये 3 खिलाड़ी पहले पाए गए थे पॉजिटिवइससे पहले पाकिस्तान के क्रिकेटर शादाब खान, हारिस रऊफ और हैदर अली कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने अपने बयान में कहा- जांच में पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों कुछ ऐसे फिट खिलाड़ी भी हैं, जिनपर इसका कोई लक्षण नहीं मिला था। हम सभी क्रिकेटरों की गहन जांच कर रहे हैं और सभी को निगरानी में रखा है। सभी को सेल्फा आइसोलेशन में रहना होगापीसीबी ने एक बयान में कहा था, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। कोविड-19 के लिए उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।' सभी क्रिकेटरों को अब सेल्फ-आइसोलेशन में रहना होगा। बोर्ड ने कहा कि पीसीबी का मेडिकल पैनल उन खिलाड़ियों के संपर्क में है जिन्हें तुरंत सेल्फ-आइसोलेशन में जाने की सलाह दी गई है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fNN5fU






0 comments:
Post a Comment