Monday, June 1, 2020

साक्षी ने क्यों हटाया धोनी के संन्यास वाला ट्वीट?

नई दिल्लीपूर्व कप्तान की रिटायरमेंट को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। इतना ही नहीं, हाल में सोशल मीडिया पर #DhoniRetires का हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा था जिसके बाद उनकी पत्नी साक्षी ने अटकलों को खारिज किया। हालांकि बाद में साक्षी ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया। अब उन्होंने इसके पीछे की पूरी कहानी शेयर की है। साक्षी धोनी ने अपने उस ट्वीट के बारे में राज खोला, जिसने भारत के पूर्व कप्तान की रिटायरमेंट के बारे में चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया था। साक्षी ने अपने पति की कप्तानी वाली आईपीएल टीम चेन्नै सुपर किंग्स के हैंडल पर रूपा रमानी के साथ एक लाइव इंस्टाग्राम सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें अपने एक करीबी दोस्त से उस हैशटैग के बारे में पता चला। पढ़ें, सोशल मीडिया पर जब धोनी को लेकर हैशटैग ट्रेंड करने लगा तो साक्षी ने इस बारे में बताने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'मेरे दोस्त ने मुझसे पूछा कि सोशल मीडिया पर यह क्या चल रहा है? वह हैशटैग (#DhoniRetires) दोपहर से ट्रेंड कर रहा है। मैंने सोचा कि सच बताया जाए, फिर मैंने ट्वीट किया। फिर मुझे याद नहीं कि क्या हुआ था कि मैंने उसे बाद में डिलीट कर दिया, लेकिन इतने से ही काम हो गया, मेसेज सभी को मिल गया था।' साक्षी ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर घोषित रहे लॉकडाउन के दौरान एमएस धोनी ने क्या-क्या किया। उन्होंने कहा कि माही के पास सात पुरानी बाइक हैं। वह उन्हें चलाते हैं, असेम्बल करते हैं। एक बार तो जब बाइक स्टार्ट नहीं हुई थी तो अगले दिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने उस बाइक के सारे पार्ट निकाल दिए और फिर से उसे असेम्बल किया। अपनी कप्तानी में भारत को टी20 और वनडे वर्ल्ड कप जिता चुके धोनी के कुछ वीडियो भी लॉकडाउन के दौरान वायरल हुए थे जिसमें वह अपने रांची वाले फार्म हाउस पर अपने बेटी को बैठाकर बाइक चलाते नजर आए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dnvUB9
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support