Saturday, June 20, 2020

अफरीदी के बाद इस बड़े क्रिकेटर को हुआ कोरोना

ढाकाबांग्लादेश के पूर्व कप्तान () () की जांच में इस बीमारी से संक्रमित पाए गए। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान () के बाद कोराना वायरस के चपेट में आने वाले दूसरे बड़े क्रिकेटर हैं। पिछले सप्ताह अफरीदी इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाए गए थे। मुर्तजा पिछले कुछ दिनों से कथित तौर पर अस्वस्थ थे और शुक्रवार को उनकी कोविड-19 जांच हुई जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। वह फिलहाल अपने घर में क्वॉरंटीन हैं। मुर्तजा के छोटे भाई मोरसलिन बिन मुर्तजा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘उन्हें दो दिनों से बुखार था। शुक्रवार को उनकी कोविड-19 जांच की गई जिसका नतीजा हमें आज (शनिवार) मिला है। वह पॉजिटिव पाए गए हैं और वह ढाका के अपने घर में क्वॉरंटीन हैं। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।’ स्थानीय मीडिया के मुताबिक मुर्तजा के परिवार के कुछ सदस्य इस बीमारी से संक्रमित पाए गए थे। मुर्तजा संसद के सदस्य है और इस महामारी के दौरान राहत अभियान चला रहे थे। मुर्तजा के अलावा वनडे टीम के कप्तान के बड़े भाई और बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर नफीस इकबाल कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। नफीस इकबाल ने 2003 में बांग्लादेश के लिए पदार्पण किया था लेकिन 2006 के बाद राष्ट्रीय टीम से बाहर हो गए। नफीस ने खुद पुष्टि की है कि वह इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और इस समय वह चटगांव में घर में अलग रह रहे हैं। चौंतीस साल के इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के लिए 11 टेस्ट और 16 वनडे खेले। पिछले महीने बांग्लादेश के डेवलपमेंट कोच और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अशफिकुर रहमान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। बांग्लादेश में एक लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आए है। पाकिस्तान के तीन क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, तौफिक उमर और जफर सरफराज भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37N8bIy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support