कोलकाताइंग्लैंड के कप्तान जो रूट को उपकप्तान में की छवि नजर आती है। रूट का मानना है कि यह हरफनमौला वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मौका मिलने पर भारतीय कप्तान की ही तरह मोर्चे से अगुवाई करेगा। रूट के घर जुलाई में दूसरा नन्हा मेहमान आने वाला है जिसकी वजह है वह एक या दो मैचों से बाहर रह सकते हैं। रूट ने सोनी टेन के ‘पिट स्टॉप’ चैट शो में कहा, ‘विराट खुद जिस तरह से खेलते हैं और टीम के हर सदस्य से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं। मुझे लगता है कि बेन भी उसी तरह से कप्तानी करेंगे।’ पढ़ें, स्टोक्स पहले ही कह चुके हैं कि रूट के नहीं खेलने की दशा में वह कप्तानी संभालने के लिए तैयार हैं। रूट ने कहा, ‘बेन उप कप्तान के रूप में बखूबी काम कर रहे हैं। टीम में उनका काफी सम्मान है। उनकी उपलब्धियां इतनी ज्यादा हैं कि वह कप्तानी बखूबी संभाल लेंगे।’ घातक कोरोना वायरस के बीच हो रही इस सीरीज में लार के इस्तेमाल पर रोक को लेकर भी काफी चर्चा है। रूट का मानना है कि ड्यूक गेंद पर इतना असर नहीं पड़ेगा और स्विंग मिलती रहेगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड में बहुत फर्क पड़ेगा। यह हालात पर भी निर्भर करेगा। ड्यूक गेंद पर 50 या 40 ओवर तक फर्क नहीं पड़ता और ऐसे में स्विंग मिलती रहेगी।’ रूट ने यह भी कहा कि नियम तो दोनों टीमों के लिए समान होंगे। उन्होंने कहा, ‘ऐसे में बल्लेबाज को थोड़ा फायदा मिल सकता है। गेंदबाज को विकेट लेने के और तरीके तलाशने होंगे।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/313AKjN






0 comments:
Post a Comment