Monday, June 15, 2020

स्टीव स्मिथ ने एक शब्द में बताया, कौन हैं कोहली

नई दिल्ली और मौजूदा क्रिकेट के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं। दोनों के बीच मैदान पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जाती है। मीडिया और प्रशंसकों के तमाम बयानों के बावजूद मैदान के बाहर दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बयानों में एक-दूसरे के लिए का काफी सम्मान करते हैं। बीते साल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्होंने फैंस को स्मिथ का हौसला बढ़ाने के लिए प्रेरित किया था। स्मिथ भी कई बार खुलकर विराट कोहली की तारीफ कर चुके हैं। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान से एक फैन ने विराट कोहली को एक शब्द में परिभाषित करने को कहा तो स्मिथ ने शब्द चुना- FREAK. यानी अनूठा। स्टीव स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ सवाल जवाब का सेशन किया और कई मुद्दों पर जुड़े सवालों के जवाब दिया। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं थी कि कई फैंस ने स्मिथ से भारतीय कप्तान के बारे में सवाल किए। स्मिथ ने इस दौरान कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी सवाल का जवाब दिया। एक फैन के सवाल स्मिथ ने कहा, 'लीजेंड! मिस्टर कूल।' ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ने यह भी बताया कि वह भारतीय खिलाड़ी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उन्होंने केएल राहुल का नाम लिया। उन्होंने कहा, बहुत अच्छा खिलाड़ी! इस बीच ऑस्ट्रेलिया में उनकी टीम के साथी मार्नस लाबुशाने के भी स्मिथ से सवाल किया। इस पर स्मिथ ने मजाकिया जवाब दिया। लाबुशाने ने सवाल किया, 'आपको किस खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है?' स्मिथ ने जवाब दिया, 'तुम नहीं। तुम बहुत बात करते हो।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UK7zhk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support