Saturday, June 13, 2020

क्यों शराब-तंबाकू के प्रचार से दूर रहे सचिन तेंडुलकर, जानें

नई दिल्ली दुनिया के महान बल्लेबाज (Sachin Tendulkar) ने अपने 24 साल लंबे इंटरनैशनल करियर में कभी भी किसी शराब या तंबाकू उत्पाद का कोई ऐड या प्रमोशन ( never did tobacco and liqueur promotion) नहीं किया। ऐसा नहीं है कि सचिन को कभी इन उत्पादों से जुड़े ब्रैंड्स के ऑफर नहीं मिले। शनिवार को सचिन ने इससी वजह का खुलासा किया। सचिन ने कहा कि मेरे करियर में ऐसा भी वक्त आया, जब मैं डेढ़ या दो साल तक अपने बैट पर बिना स्पॉन्सर के खेल रहा था। तब भी मुझे शराब और तंबाकू उत्पाद बनाने वाले ब्रैंड्स से अपने बैट पर स्पॉन्सरशिप के ऑफर मिले थे। लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया। मास्टर ब्लास्टर ने बताया कि मैंने अपने पिता से यह वादा किया था कि मैं कभी भी ऐसे ब्रैंड्स का प्रमोशन या ऐड नहीं करूंगा। इसलिए मैंने कभी भी पिता से किया हुआ यह वादा नहीं तोड़ा। सचिन आज न्यूज चैनल आज तक पर लाइव थे। इस दौरान वह कोरोना वायरस के चलते बदले हालात, चुनौतियां और क्रिकेट पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान सचिन से जब किसी लिकर या तंबाकू ब्रैंड के प्रमोशन न करने पर सवाल किया गया तो 47 वर्षीय इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'मैंने अपने पिता से इस बारे में बहुत साल पहले ही एक वादा किया था कि मैं कभी भी ऐसे ब्रैंड्स को प्रमोट नहीं करूंगा, जिसके चलते मुझे अपना रोल मॉडल मानने वाली युवा पीढ़ी इन चीजों की ओर आकर्षित हो। इसलिए मैं हमेशा ही इनसे दूर रहा।' सचिन ने कहा, 'मेरे पिताजी ने बहुत साल पहले मुझसे कहा कि देखो अब आप एक रोल मॉडल बनने की राह पर हो। लोग तुम्हें फॉलो करना चाहेंगे। इसलिए कभी ऐसा कुछ नहीं करना जिससे समाज में कोई गलत संदेश जाए।' 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के अहम सदस्य रहे तेंडुलकर ने आगे बताया, 'मेरे 24 साल लंबे करियर में ऐसा भी वक्त आया जब मैं बिना स्टीकर वाले बैट से खेला। तब मुझे ऐसे कुछ ब्रैंड्स से ऑफर मिला था। लेकिन मैंने अपने पिता से जो वादा किया था उसे मैंने कभी नहीं तोड़ा। कई ब्रैंड्स ने यहां तक कहा कि एक-दो साल न सही एक-दो सीरीज के लिए ही करार कर लीजिए। लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MWDU0a
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support