Thursday, June 11, 2020

कोरोना का असर, भारत का श्रीलंका दौरा भी रद्द

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम का सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा गुरुवार को रद्द कर दिया गया। दोनों बोर्ड का कहना है कि मैचों के आयोजन के लिए अभी स्थिति व्यावहारिक नहीं है। भारत को जून से श्रीलंका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर तीन वनडे और इतने ही टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेलनी थी जो जुलाई तक होनी थी। मैचों की तिथि को अंतिम रूप नहीं दिया गया था। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने पीटीआई से कहा, ‘जून-जुलाई में यह दौरा कर पाना संभव नहीं था। हमने श्रीलंका बोर्ड को इसकी सूचना दे दी है। हम बाद में यह सीरीज खेलेंगे।’ पढ़ें, सीरीज के रद्द होने की उम्मीद की जा रही थी क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक ट्रेनिंग शुरू नहीं की है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में इस संक्रमण से अब तक आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। खिलाड़ियों को अभ्यास शुरू होने के बाद भी मैच फिटनेस हासिल करने में चार से छह हफ्ते लगेंगे। धूमल ने कहा, ‘टीम अभी अभ्यास नहीं कर पा रही है और हमें नहीं पता कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा की पाबंदियां कब हटेंगी। ऐसे में जून जुलाई में दौरा संभव नहीं है।’ पढ़ें, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की ओर से जारी बयान में भी सीरीज के रद्द होने की पुष्ट की गई। एसएलसी ने कहा, ‘बीसीसीआई ने श्रीलंका क्रिकेट को जानकारी दी है कि कोविड-19 महामारी को लेकर मौजूदा स्थिति को देखते हुए 3-3 वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज का आयोजन व्यावहारिक नहीं होगा।’ बयान में यह भी कहा गया कि बीसीसीआई एफटीपी को लेकर प्रतिबद्ध है और इसे भारत सरकार तथा स्वास्थ्य एजेंसियों से सलाह लेने के बाद ही क्रिकेट की बहाली पर फैसला लेना होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dSUKJt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support