Saturday, June 6, 2020

जो रूट के लिए क्वॉरंटीन नियम तोड़ेगा इंग्लैंड क्रिकेट!

लंदन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट सात दिन के क्वॉरंटीन के नियम के कारण अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं। इसी तारीख के आस-पास उनकी पत्नी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अगर रूट इस समय परिवार के साथ रहे तो टीम से जुड़ने से पहले उन्हें सात दिन तक क्वॉरंटीन में रहना होगा। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के दिशानिर्देशों के अनुसार रूट को राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले एक सप्ताह तक क्वॉरंटीन में रहना होगा। ईसीबी हालांकि लगातार अपने दिशानिर्देशों की समीक्षा कर रहा है और अगले महीने तक क्वॉरंटीन के नियम में ढील दी जा सकती है। तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट एजिस बाउल में आठ से 12 जुलाई तक खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में 16 और 24 जुलाई से खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम इस सीरीज के लि नौ जून को इंग्लैंड पहुंचेगी और ओल्ड ट्रैफर्ड में क्वॉरंटीन पर रहेगी। टीम यही अभ्यास करेगी इसके बाद पहले टेस्ट के लिए एजिस बाउल रवाना होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YaQfDa
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support