Friday, June 5, 2020

कोरोना का असर: ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रीय अंपायर पैनल की संख्या घटाई

मेलबर्नक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को फैसला किया कि कोविड-19 महामारी के चलते हुए वित्तीय नुकसान से निपटने के लिए कटौती करने के कदमों के तहत वह आगामी सत्र के लिए 12 सदस्यीय राष्ट्रीय पैनल में रिटायर्ड अंपायर साइमन फ्राई और जॉन वार्ड की जगह नहीं भरेगा। साइमन और जॉन इस साल के शुरू में रिटायर हुए थे। सीए उनकी जगह किसी को शामिल नहीं कर रहा है जिसका मतलब है कि पैनल घटकर 10 अंपायरों का हो जाएगा। इसका मतलब है कि इन अंपायरों को पिछले सत्र से ज्यादा मैचों में अंपायरिंग करनी होगी। अप्रैल में सीनियर अंपायरों से खर्च कम करने के तरीके ढूंढ़ने के लिए कहा गया था। उन्होंने संचालन संस्था से अपने समझौते पत्र को बदलने पर सहमति जतायी थी। सीए के क्रिकेट परिचालन प्रमुख पीटर रोच ने अंपायरों का शुक्रिया करते हुए कहा कि संख्या कम करने का फैसला आपसी रजामंदी से हुआ।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MtDRsA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support