बॉलिवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में सुइसाइड कर लिया था। उनके निधन से सभी हैरान थे। सुशांत सिंह की मौत के गम को भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर युजवेंद्र चहल भुला नहीं पा रहे हैं। उन्होंने 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' में महेंद्र सिंह धोनी के किरदार जीने वाले इस अभिनेता के लिए एक बेहद दर्दनाक तस्वीर शेयर की है। दमकते चेहरे वाले सुशांत की पीठ में कई खंजर दिख रहे हैं।76428825
उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से सुशांत के दर्द को बयां करने की कोशिश की है। इसमें उन्होंने दर्शाने की कोशिश की है कि किस तरह बॉलिवुड के नेपोटिज्म, बुली और शोषण ने सुशांत को परेशान किया।
इस तस्वीर में सुशांत की पीठ में ढेरों खंजर लगे हुए हैं। इन खंजरों पर- नेपोटिज्म, बुली, बॉलिवुड, बैन, शोषण, बॉयकॉट... लिखा हुआ है। इस पर सुशांत के जवाब भी दर्शाया गया है। इसमें सुशांत कह रहे हैं- मैं ठीक हूं..।
यही नहीं, चहल ने कंगना के उस वीडियो को भी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया है, जिसमें स्टार ऐक्ट्रेस ने सुशांत सिंह के निधन को हत्या करार दिया है।
ससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर भी युजवेंद्र चहल ने तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में सुशांत के साथ वह खुद भी दिखाई दे रहे थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YU7oS8






0 comments:
Post a Comment