Friday, June 26, 2020

पीसीबी ने सालाना बजट में किया बड़ा बदलाव

कराचीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड () ने अपने सालाना बजट में दस प्रतिशत की कटौती करके उसका सबसे बड़ा हिस्सा सात अरब 76 करोड़ रुपये घरेलू क्रिकेट के विकास को आवंटित किया है। बोर्ड ऑफ गर्वनर्स ने शुक्रवार को इस बजट को मंजूरी दी। बजटीय आवंटन के कुल खर्च का 71 प्रतिशत क्रिकेट गतिविधियों को दिया गया है। इसमें 25.2 प्रतिशत घरेलू क्रिकेट और 19.3 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए रखा गया है, वहीं 5.5 प्रतिशत महिला क्रिकेट, 19.7 प्रतिशत पीएसएल 2021 और 1.5 प्रतिशत चिकित्सा और खेल विज्ञान के लिए रखा गया है। एहसान मनी की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में बजट दस प्रतिशत कम करने का भी फैसला किया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Bb8hxC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support