लंदन वेस्टइंडीज के हरफनमौला क्रिकेटर () ने लंदन में '' मार्च में हिस्सा लेने की अपनी फोटो पोस्ट की है। उन्होंने कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें से एक में वे इंग्लैंड के फुटबॉलर अदेबायो अकिनफेनवा के साथ दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने कैप्शन में लिखा है, 'क्रांति का प्रसारण किया जाएगा। ब्लैक लाइव्स मैटर।' ब्रिटेन में यह विरोध प्रदर्शन अमेरिका में अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd death in police custody) की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद हो रहे हैं। इसके समर्थन में कई खिलाड़ियों ने अपनी आवाज उठाई है। शनिवार को हेवीवेट बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियन एंथोनी जोशुआ ने इस मार्च को संबोधित किया और कहा, 'इस वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है। यह नियंत्रण से बाहर है। मैं कोविड-19 के बारे में बात नहीं कर रहा। मैं जिस वायरस के बारे में बात कर रहा हूं वो है नस्लभेद।' ब्रैथवेट से पहले वेस्टइंडीज के ही डैरेन सैमी और क्रिस गेल ने खेल जगत से अश्वेत लोगों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AgkvVp






0 comments:
Post a Comment