Sunday, June 7, 2020

वेस्टइंडीज की तरह सहयोग करे विश्व क्रिकेट: गॉवर

लंदनइंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर का कहना है कि विश्व क्रिकेट के लिए यह समय सत्ता के पुराने संघर्षों को भुलाकर वेस्टइंडीज की तरह ‘सहयोग की भावना’ को अपनाने का है। वेस्टइंडीज अगले महीने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करने पर सहमत हो गया है। उसका यह फैसला कोविड-19 महामारी के कारण रूकी हुई गतिविधियां शुरू होने के लिए यह हितधारकों के लिए यह काफी मददगार होगा। अगर सीरीज को ब्रिटेन सरकार की अनुमति मिल जाती है तो इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर से शुरू हो जाएगा। गॉवर ने ‘प्रेस एसोसिएशन’ से कहा, ‘वेस्टइंडीज ने हमारी मदद की यह एक अजीब स्थिति है जिसमें काफी दबाव भी है।’ उन्होंने कहा, ‘इन मैचों का होना काफी राहत देने वाला होगा क्योंकि फिर से वापस सामान्य स्थितियों में पहुंचना अहम है।’ गॉवर ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से क्रिकेट कैलेंडर के प्रभावित करने से पहले ही कई बोर्ड वित्तीय संकट का सामना कर रहे थे और अब हालत और बुरी हो गयी है। उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 से पहले ही क्रिकेट में काफी समस्याएं थीं, विशेषकर भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से बाहर और इसमें वित्तीय और ढांचे के मुद्दे थे।’ गॉवर ने कहा, ‘ये खुद ही दूर नहीं होंगी लेकिन अगर यह सब सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है तो काफी बेहतर है।’ अगर आगामी सत्र आगे नहीं बढ़ता है तो इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड को 30 करोड़ पौंड का नुकसान होने की आशंका है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XGcfHi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support