Friday, June 5, 2020

इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दी कोरोना को मात

कराचीपाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज (Taufeeq Umar) कोविड-19 () से उबरकर स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने लोगों से वायरस को गंभीरता से लेने और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की अपील की। राष्ट्रीय जूनियर चयनसमिति के सदस्य उमर दो सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे और वह घर में ही अलग थलग रह रहे थे। उमर ने कहा कि वह वायरस से पूरी तरह उबर चुके हैं और उनके परीक्षण ‘नेगेटिव’ आए हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा प्रत्येक से खुद की देखभाल करने और इस कोविड-19 को गंभीरता से लेने का आग्रह है। सामाजिक दूरी और सुरक्षा उपाय हर किसी के लिए बेहद जरूरी हैं।’ पाकिस्तान की तरफ से 44 टेस्ट और 22 वनडे खेलने वाले 38 वर्षीय उमर ने कहा कि वायरस से संक्रमित होने पर लोगों को घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं दो सप्ताह एक कमरे में अलग थलग रहा। मैं बच्चों और परिवार के उम्रदराज सदस्यों से दूर रहा। परीक्षण ‘पॉजीटिव’ आने पर घबराने की जरूरत नहीं है। मैं आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर काम करने की सलाह दूंगा।’ पाकिस्तान के दो प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। लेग स्पिनर रियाज शेख का इस सप्ताह के शुरू में जबकि जफर सरफराज का अप्रैल में इस वायरस से संक्रमित होने के कारण निधन हो गया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zcIswm
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support