Monday, June 22, 2020

देखें- गर्ल्स लुक में टीम इंडिया, युवराज ने पोस्ट की तस्वीर

नई दिल्ली पूर्व भारतीय ऑलराउंडर () ने अपने इस्टाग्राम पर एक ही फोटो से पूरी टीम इंडिया से मजे लिए हैं। युवराज सिंह ने सभी भारतीय खिलाड़ियों की एक तस्वीर को जेंडर स्वैप किया है और सभी खिलाड़ियों को लड़की का रूप दे दिया। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए युवी ने कैप्शन दिया, ''आप किसे अपनी गर्लफ्रेंड चुनेंगे? मैं कल उत्तर दूंगा।' ने इस तस्वीर को मजेदार लुक दे दिया है। अमूमन सभी भारतीय खिलाड़ी छोटे बालों में दाढ़ी के साथ दिखाई देते हैं। लेकिन इस फिल्टर ने खिलाड़ियों की दाढ़ी गायब कर दी है और उन्हें लंबे बालों वाला लुक दिया है। इस अनूठी लुक में इंस्टाग्राम पर ज्यादातर फैन्स टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पसंद कर रहे हैं। यहां तक टीम के सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी युवी की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, 'मैं भुवी (भुवनेश्वर) को चुनूंगा।' इस पोस्ट पर भुवनेश्वर कुमार ने भी मजेदार कॉमेंट करते हुए लिखा, 'मैं भुवी को चुनता हूं।' युवराज के इस पोस्ट पर युजवेंद्र चहल ने भी कॉमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि आप अपनी भी फोटो चाहते थे युवी पा।' बता दें अभी कुछ दिनों पहले युजवेंद्र चहल ने भी इस जेंडर-स्वैप ऐप का इस्तेमाल करते हुए रोहित शर्मा से मजे लिए थे। तब चहल ने रोहित की एक तस्वीर को ऐसा ही लड़की वाला लुक देकर पोस्ट किया था। तब चहल ने लिखा था, 'सो क्यूट यू लुकिंग रोहिता शर्मा (आप बहुत प्यारे दिख रहे हैं रोहित शर्मा) भैया।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AQeKOB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support