Sunday, June 28, 2020

'गेंदा फूल' पर वॉर्नर की प्रैक्टिस, खूब हंसी बेटियां

घातक कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनिया की रफ्तार थामी तो क्रिकेट फैन्स को डेविड वॉर्नर (David Warner) का एक नया ही अंदाज देखने को मिला। दुनिया भर में लॉकडाउन शुरू होने के बाद वॉर्नर ने शॉर्ट वीडियो के लिए फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक जॉइन कर लिया। बीते 3 महीने से वॉर्नर इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फैन्स को खूब गुदगुदा रहे हैं।

यहां वॉर्नर लगातार अपनी फन ऐक्टिविटीज से फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं। फैन्स को हंसाने के लिए कभी उन्होंने बाहुबली का रूप अपनाया, तो कभी भारतीय सिनेमा के फेमस गानों पर अपने डांस स्टैप्स भी किए। अगर दुनिया में लॉकडॉउन के चलते क्रिकेट को इतना लंबा ब्रेक नहीं लगता तो फैन्स शायद कभी जान ही नहीं पाते कि वॉर्नर इतने फनी भी हैं।

अपने एक नए वीडियो में वॉर्नर इस बार गाने की प्रैक्टिस कर रहे थे। वॉर्नर इयरफोन लगाकर अपने मोबाइल में बादशाह का लेटेस्ट सॉन्ग 'गेंदा फूल' का अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां भी उन्हें हैरानी से देख रही थीं कि आखिर पापा कर क्या रहे हैं?

इस वीडियो के कैप्शन में इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने लिखा, 'इस गाने पर रिहर्सल करने की कोशिश कर रहा था... फिर क्या हुआ?' इसके साथ वॉर्नर ने दो लाफ्टर भी बनाए हैं और बादशाह को भी टैग किया है।

फिर एक बेटी ने डैडी वॉर्नर के फोन से ईयरफोन को अनप्लग कर दिया और मोबाइल पर बज रहा सॉन्ग अब सबको सुनाई देने लगा। वॉर्नर के फोन पर भारतीय रैपर बादशाह के इस सॉन्ग का कोई बेसुरे वर्जन का डबिंग चल रहा था, जिसे गुनगुनाने की प्रैक्टिस वॉर्नर भी कर रहे थे। यह सुनकर उनकी बेटियां जोर-जोर से हंसने लगीं।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2B95tBn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support