Sunday, June 14, 2020

सुशांत की मौत, डिप्रेशन पर यह बोले रॉबिन उथप्पा

मुंबई बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Death) की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भारतीय क्रिकेटर () ने कहा है कि अगर आप ठीक नहीं हो तो यह बुरी बात नहीं है। जरूरी है कि हम उस पर चर्चा करें जो हमारे अंदर चल रहा है। सुशांत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। यह हालांकि अभी साफ नहीं है लेकिन ऐसी चर्चाएं हैं कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। भारत की 2007 की T20 वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा रहे उथप्पा ने हाल ही में कुछ दिन पहले कहा था कि वह डिप्रेशन में थे और उनके दिमाग में आत्महत्या करने के विचार आ रहे थे। उथप्पा ने ट्वीट किया, समझ से परे। आप जिस दर्द से गुजरे हो उसके बारे में सोच भी नहीं सकता। मेरी दुआएं आपके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। उन्होंने लिखा, 'मैं इसे बार-बार नहीं दोहरा सकता। हम जो महसूस कर रहे हैं उसके बारे में बात करने की जरूरत है। हम जितना समझते हैं उससे ज्यादा मजबूत होते हैं। अगर आप ठीक नहीं हैं तो कोई बात नहीं है।' 34 साल के सुशांत बिहार के थे। उन्होंने पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी। इसके बाद वो मुंबई चले गए। उन्होंने सीरियल पवित्र रिश्ता से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वे फिल्मों में आ गए और काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्में कीं। बॉलिवुड और खेल जगत उनकी मौत से दुखी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YBIc2m
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support