Saturday, June 20, 2020

इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज तेज आक्रमण पर भरोसा करेगा: गेब्रियल

मैनचेस्टरकैरेबियाई तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में दबदबा बनाने के लिए वेस्टइंडीज अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करेगा। चोट से वापसी कर रहे 32 वर्षीय गेब्रियल ने वेस्टइंडीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में घर में मिली 2-1 से जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। गैब्रियल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि पिछले साल वेस्टइंडीज में हमने जो किया उन योजनाओं को बहुत अधिक बदलना चाहिए। हमने गति का इस्तेमाल किया और इसने हमारे पक्ष में काम किया। हमने जो किया वह सफल रहा। मुझे नहीं लगता कि हमें ऐसी किसी भी चीज़ को ठीक करना चाहिए जो खराब नहीं है।’ कोविड-19 महामारी के कारण मार्च में क्रिकेट गतिविधियों के रूकने के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टेस्ट सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल होगा। गैब्रियल को 45 टेस्ट मैच का अनुभव है। वह इस दौरे पर रिजर्व खिलाड़ी है लेकिन उन्हें विश्वास है कि अगर वह आठ जुलाई तक पूरी तरह फिट हो गये तो टीम में वापसी कर सकते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NcdZSf
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support