Saturday, June 20, 2020

पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर नफीस इकबाल को हुआ कोरोना

ढाकाबांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल के बड़े भाई कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। नफीस इकबाल ने 2003 में बांग्लादेश के लिए पदार्पण किया था लेकिन 2006 के बाद राष्ट्रीय टीम से बाहर हो गए। ‘द डेली स्टार’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, नफीस ने खुद पुष्टि की है कि वह इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और इस समय वह चटगांव में घर में अलग रह रहे हैं। पढ़ें, 34 साल के इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के लिए 11 टेस्ट और 16 वनडे खेले। पिछले महीने बांग्लादेश के डेवलपमेंट कोच और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अशफिकुर रहमान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। पाकिस्तान के तीन क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, तौफिक उमर और जफर सरफराज भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BrujMh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support