Saturday, June 6, 2020

रोहित शर्मा ने बताया, दोहरे शतक पर क्यों रो पड़ीं रितिका

नई दिल्ली दिसंबर 2017, मोहाली के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ () का वह दोहरा शतक तो आपको याद ही होगा, जिसमें () भी दर्शक दीर्घा में बैठी हुई थीं। रोहित के इस दोहरे शतक से ऐन पहले रितिका की आंखें छलक आई थीं। इसकी वजह क्या थी इसका खुलासा अब खुद रोहित शर्मा ने किया है। बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट बीसीसीआई.टीवी पर 'ओपन नेट्स विद मयंक (अग्रवाल)' के साथ एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में भारतीय टीम के तीन-तीन ओपनिंग बल्लेबाज अपने यादगार दिनों पर चर्चा करते दिख रहे हैं। मयंक के अलावा इसमें रोहित शर्मा और शिखर धवन भी हैं। इस दौरान जब रोहित शर्मा के साथ उनके तीसरे वनडे दोहरे शतक का जिक्र छिड़ता है तो रितिका की आंखें भर आने पर भी बात होती है। रोहित ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'यह मेरी खास पारी थी क्योंकि वह दिन हमारी शादी की सालगिरह (13 दिसंबर 2017) का दिन था और मैं उसे इससे बेहतर गिफ्ट नहीं दे सकता था। जब 196 के व्यक्तिगत स्कोर पर मैंने डाइव लगाई तो उसने (रितिका) ने सोचा की मेरी बाजू चोटिल हो गई है।' इसी कारण रितिका की आंखें छलक आई थीं। उस पारी में रोहित ने 153 गेंदों में 208 रन बनाए थे, जिसमें 13 चौके और 12 सिक्स शामिल थे। रोहित की इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में यहां 392/4 का स्कोर खड़ा किया था और 141 रन से इस मैच में जीत अपने नाम की थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3h4dmbs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support