Monday, June 22, 2020

विराट की अनुष्का संग तस्वीर, लिखा प्यारा सा कैप्शन

नई दिल्लीखतरनाक कोरोना वायरस के कारण भारतीय क्रिकेट और इससे जुड़ी गतिविधियों पर फिलहाल विराम लगा हुआ है। इसी के चलते क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। दुनिया के धुरंधर बल्लेबाजों में शुमार ने भी सोमवार को अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली फिलहाल मुंबई में अपनी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के साथ वक्त बिता रहे हैं। उन्होंने अनुष्का के साथ ही पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें वह पहाड़ों के बीच एक झील के किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। पढ़ें, इस तरह विराट ने कोरोना वायरस महामारी से पहले के समय को भी याद किया। विराट ने कैप्शन लिखा, 'थ्रोबैक जब आप इस तरह के खूबसूरत स्थानों पर जा सकते हैं, तो बस एक साथ बैठना और इस वक्त को याद करना। अपनी 'वन ऐंड ओनली' के साथ।' उन्होंने साथ ही दिल वाली इमोजी भी शेयर की। विराट की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 15 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं जबकि 7 हजार से ज्यादा कॉमेंट हैं। कोरोना के कारण आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। अगर ऐसा नहीं होता तो विराट आईपीएल में अपनी कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेतृत्व कर रहे होते।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37RsN2g
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support