Monday, June 22, 2020

मैदान पर अलग ही रंग में नजर आते हैं बुमराह: जयवर्धने

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग में की कामयाबी की बड़ी वजह और का प्रदर्शन है। बुमराह 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े। गुजरात के इस तेज गेंदबाज ने MI के लिए कई यादगार प्रदर्शन किए। उन्होंने कई अहम मुकाबलों में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फिर चाहे वो पारी की शुरुआत में हो या फिर डेथ ओवर्स में सटीक गेंदबाजी करना हो। वहीं बड़ौदा के ऑलराउंडर पंड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है। तभी तो यह देखकर हैरानी नहीं होती कि मुंबई इंडियंस के कोच इन दोनों खिलाड़ियों की दिल से तारीफ करते हैं। जयवर्धने ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, 'बम्स (जसप्रीत बुमराह) वैसे तो शांत रहते हैं लेकिन जब वह मैदान पर उतरते हैं तो अलग ही स्तर के जोश से भर जाते हैं। हार्दिक मैदान के बाहर और भीतर दोनों जगह जोशीले ही नजर आते हैं। पर इसमें कुछ गलत नहीं है और मैं इसका आनंद लेता हूं। ड्रेसिंग रूम में हमारे साथ कई शानदार लड़के हैं। बेहद टैलेंटेड। इन लड़कों को मैनेज करना और इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा होना गर्व की बात है।' मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे कामयाब फ्रैंचाइजी है। टीम ने 12 में से चार बार चैंपियनशिप जीती है। वह डिफेंडिंग चैंपियन है। फाइनल में उसने महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नै सुपर किंग्स को एक रन से हराया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन को फिलहाल स्थगित कर रखा है। इसकी शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते इसे फिलहाल टाल दिया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Niq74i
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support