नई दिल्लीमहान भारतीय बल्लेबाज और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज पेसर ब्रेट ली ने गेंद को चमकाने के लिए लार के विकल्प के उपयोग को स्वीकृति देने का समर्थन किया है। आईसीसी की बुधवार को होने वाली बैठक से एक दिन पहले दोनों दिग्गजों ने कुछ सुझाव भी दिए। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किए जा सकते हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का भविष्य भी शामिल है। इसके अलावा गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया जा सकता है। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की अगुआई वाली आईसीसी की क्रिकेट समिति पहले ही गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने की सिफारिश कर चुकी है। तेज गेंदबाज बॉल को स्विंग कराने के लिए लार और पसीने का इस्तेमाल करते हैं। पढ़ें, पसीने का अब भी इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन तेज गेंदबाजों का सामना है कि यह उतना प्रभावी नहीं है जितनी लार है। ली ने सचिन की ‘100एमबी’ ऑनलाइन ऐप पर कहा, ‘शायद कुछ और तरीकें हैं जिन पर आईसीसी गौर कर सकता है और गेंदबाजों की मदद कर सकता है।’ सचिन ने कहा, ‘शायद किसी नए पदार्थ का इस्तेमाल किया जाए जिस पर सभी की सहमति बने। जिससे बल्लेबाज भी खुश हों और गेंदबाज भी।’ उन्होंने साथ ही कहा कि जिन देशों में ठंड होती है वहां खेलने पर पसीने के इस्तेमाल का विकल्प भी नहीं होगा। वीडियो में सचिन ने सुझाव दिया कि आईसीसी 80 ओवरों के बजाय 50 ओवर के बाद टेस्ट क्रिकेट में एक नई गेंद की अनुमति दे सकता है। उन्होंने गेंद को चमकाने के लिए गेंदबाजों द्वारा वैक्स के उपयोग का भी सुझाव दिया। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे देशों का उदाहरण देते हुए 'गॉड ऑफ क्रिकेट' ने कहा, ‘आपको वहां पसीना ही नहीं आएगा। जब मैं 1992 में यॉर्कशर की ओर से खेला था तो मैं मई की शुरुआत में वहां गया था और वहां का मौसम बर्फीला था। मैं होव में हुए मुकाबले को नहीं भूल सकता, उस समय मैंने पांच कपड़े पहने हुए थे।’ ली ने साथ ही कहा कि अंपायरों को गेंदबाजों के खिलाफ नरम रुख अपनाना चाहिए और कोई कार्रवाई करने से पहले गेंद पर लार लगाने की स्थिति में गेंदबाज को दो या तीन चेतावनी देनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि अगर खिलाड़ियों को कहा जाएगा कि ऐसा नहीं करना है तो वे जानबूझकर ऐसा नहीं करेंगे लेकिन मुझे लगता है कि आदत के कारण ऐसा हो सकता है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UlNsWP






0 comments:
Post a Comment