Sunday, June 7, 2020

...तब द्रविड़, लक्ष्मण को बोलिंग करने से घबरा रहे थे उमेश

नई दिल्लीभारतीय तेज गेंदबाज ने रविवार को कहा कि करियर के शुरुआती दौर में जब उन्हें पता चला कि और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के खिलाफ एक घरेलू मैच में गेंदबाजी करनी है तो वह घबरा गए थे। यादव ने 2008-09 में मध्य क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच खेले गए मुकाबले को याद करते हुए कहा कि इस मैच में उन्होंने द्रविड़ और लक्ष्मण के खिलाफ खेलना था। यादव ने क्रिकबज के यू-ट्यूब चैट शो ‘स्पाइसी पिच’ में कहा, ‘जब मैं दलीप ट्रोफी मैच खेलने गया और मुझे पता चला कि विरोधी टीम में (राहुल) द्रविड़ और (वीवीएस) लक्ष्मण के खिलाफ गेंदबाजी करूंगा तो मैं घबरा गया था।’ देखें, खास बात है कि इस मैच में यादव ने दोनों ही दिग्गजों को आउट किया था। उन्होंने लक्ष्मण को 13 और द्रविड़ को 7 रन के निजी स्कोर पर पविलियन भेजा था। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट भी चटकाए थे। इसके 16 महीने बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ मई 2010 में एकदिवसीय में भारत के लिए खेलने का मौका मिला। यादव ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस तरह की दबाव की स्थिति में इतनी अच्छी गेंदबाजी करूंगा। मैंने तब उस मैच में पांच विकेट लिए थे जिसमें द्रविड़ और लक्ष्मण के बड़े विकेट भी शामिल थे।। इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा।’ भारत के लिए अब तक 46 टेस्ट और 75 वनडे इंटरनैशनल मैच खेल चुके यादव ने कहा, ‘लोग अक्सर दूसरे की मुश्किल स्थिति का उदाहरण देते हैं लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि सभी का जीवन कठिन है, किसी के लिए भी सब आसान नहीं है। अहम बात यह है कि खुद पर विश्वास करने वाले को सफलता मिलेगी।’ यादव ने टेस्ट में 144 और एकदिवसीय में 106 विकेट लिए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YcuR0m
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support