Tuesday, June 9, 2020

कैसे धोनी ने बचाई चिड़िया की जान, जीवा ने बताया

नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान मैदान से दूर हैं और क्रिकेट टूर्नमेंट फिलहाल नहीं होने के चलते फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। उनकी बेटी जीवा ने मंगलवार को उनसे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया कि किस तरह उन्होंने एक चिड़िया की जान बचाई। जीवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। जीवा की पोस्ट में बताया गया है कि एक चिड़िया (कॉपरस्मिथ) उनके घर में आ गई थी, जो बेसुध थी और उसे धोनी ने पानी पिलाया और केयर की। पढ़ें, इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जीवा के अकाउंट से लिखा गया, 'आज शाम को लॉन में मैंने एक चिड़िया को देखा, जो बेसुध सी पड़ी थी। मैंने मम्मी-पापा को बुलाया। पापा ने चिड़िया को अपने हाथ में लिया और पानी पिलाया, कुछ देर बाद चिड़िया ने अपनी आंखें खोलीं। हम सब बहुत खुश थे।' आगे लिखा गया है, 'हमने एक टोकरी में कुछ पत्तियां रखी और चिड़िया को भी उसी में बैठा दिया। मम्मी ने बताया कि यह क्रिम्सन-ब्रिस्टेड बार्बेट है, जिसे कॉपरस्मिथ भी कहते हैं। बहुत ही प्यारी छोटी सी चिड़िया। फिर अचानक से वह उड़ गई, मैं तो उसे रखना चाहती थी, लेकिन मम्मी ने कहा कि वो अपनी मां के पास चली गई है। मुझे यकीन है कि मैं फिर उसे जरूर देखूंगी।' इससे पहले भी धोनी की फैमिली संग कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वह अभी रांची में अपने फार्म हाउस में फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30q8w2g
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support