Sunday, June 7, 2020

विराट ने अपने वीडियो पर पूछा कैप्शन, मिले मजेदार जवाब

नई दिल्लीदुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार टीम इंडिया के कैप्टन फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। भले ही कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट टूर्नमेंट और इंटरनैशनल सीरीज पर विराम लगा हुआ है, लेकिन विराट लगातार एक्सरसाइज और फिटनेस के लिए मेहनत कर रहे हैं। इंटरनैशनल क्रिकेट में 20 हजार से ज्यादा रन बना चुके विराट ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को शेयर किया और लोगों से इसका कैप्शन देने को कहा। पढ़ें, विराट के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कॉमेंट किए। इतना ही नहीं, टीम इंडिया के जुड़े दिग्गजों के अलावा बॉलिवुड हस्तियों ने भी इस पर कॉमेंट किए। क्रिकेटर श्रीसंत ने लिखा, 'आप अपने लिए ही कंपटीशन हो।' यूट्यूबर भुवन बाम ने तो मजाकिया अंदाज में लिखा, 'कोरोना हर किसी को कैप्चर कर रहा है जो बिना मास्क के बाहर घूम रहे हैं।' विराट अपने इस वीडियो में बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। बॉलिवुड ऐक्टर कुणाल खेमू ने लिखा, 'कम लग रहा है? अपने आप को उठाओ और दौड़ो!' घातक कोविड-19 महामारी के कारण भारत समेत कई देशों में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक लॉकडाउन रहा। ऐसे में विराट कोहली समेत क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों ने अपने-अपने घर पर फैमिली संग समय बिताया। विराट ने तब भी कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Y8tfoz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support