नई दिल्लीपूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इतना ही नहीं, भारत में चीनी सामान का बहिष्कार करने तक की बात कही जा रही है। इस बीच भारतीय ऑफ स्पिनर ने भी इससे जुड़ा ट्वीट किया। 39 वर्षीय हरभजन ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर पर लिखा था- चीनी सामान का बहिष्कार करो। () इसके साथ ही कुछ मोबाइल फोन भी उस पर पड़े नजर आ रहे हैं। पढ़ें, भारत के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके भज्जी ने साथ ही लिखा, 'सहमत हैं?' इस तस्वीर को अब तक 1300 बार रिट्वीट किया जा चुका है और 12 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनका सपॉर्ट किया। कुछ ने कहा कि पहले भारत सरकार को चीन से सामान आयात करना ही बंद कर देना चाहिए। हरभजन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 417, वनडे में 269 और टी20 इंटरनैशनल में कुल 25 विकेट हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3epoPAn






0 comments:
Post a Comment