Friday, June 19, 2020

हरभजन के बायकॉट से चीनी 'मुखपत्र' को लगी मिर्ची

नई दिल्ली लद्दाख की गलवान वैली (Galwan Valley) में चीनी सैनिकों से झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद देश भर में चीन विरोधी माहौल है। चीनी सामान () के बहिष्कार का आह्वान किया जा रहा है। भारतीय क्रिकेटर () ने भी सभी चीनी सामानों पर बैन लगाने की बात कही। हरभजन की यह बात चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के मुखपत्र कहे जाने वाले को पसंद नहीं आई। उसे यह बात काफी बुरी लगी कि आखिर क्यों कोई भारतीय सेलिब्रिटी चीन के सामान के बहिष्कार की बात कर रहा है। हरभजन के इस बयान पर अखबार के संपादक हु शी जिन ने ट्वीट किया, 'चीन उस दौर से काफी आगे निकल आया है, जिसमें सेलिब्रिटीज विदेशी सामान के बहिष्कार की बात करते हैं। यह 'प्रभावी' व्यक्ति भारत के सबसे मशहूर स्पोर्टस स्टार में गिना जाता है। और यहां यह महान भारतीय संस्कृति की नकारात्मक और पिछड़ी छवि पेश कर रहा है।' शुक्रवार को भी किया हरभजन ने ट्वीट शुक्रवार को हरभजन सिंह ने फिर एक बार ट्वीट किया। इस बार उन्होंने हिंदी में लिखा- 'शरीर एवं राष्ट्र.... दोनों को स्वस्थ रखने का एक ही उपाय है, 'चीनी बन्द' शरीर के लिए "देसी गुड़"* और राष्ट्र के लिए "देसी Goods" भारत ने शुरू कर दिया है चीन का 'बहिष्कार' दिल्ली मेरठ रैपिड रेल नेटवर्क के लिए चीनी कंपनी को दिया गया ठेका रद्द कर दिया है। इसके साथ ही भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी अपने 4जी अपग्रेडेशन के लिए चीनी उत्पादों का इस्तेमाल न करने का फैसला किया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YcCPYI
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support