वेलिंग्टन न्यूजीलैंड के क्रिकेटर () ने न्यूजीलैंड के कोरोना मुक्त () होने पर अपने देशवासियों को बधाई दी है। न्यूजीलैंड का आखिरी ऐक्टिव कोविड-19 (Covid- 19) मरीज ठीक हो गया है। न्यूजीलैंड में अब कोई भी कोरोना ऐक्टिव केस नहीं है। पिछले 17 दिनों से आज तक कोरोना का कोई भी सक्रिय मामला सामने नहीं आया है। नीशम ने ट्विटर पर कहा, 'कोरोनावायरस फ्री न्यूजीलैंड! सभी को मुबारकबाद। एक बार फिर उन महान कीवी विशेषताओं की वजह से-योजना, द्दढ़ संकल्प और टीम वर्क काम करते हैं।' प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डेन ने ऐलान किया है कि उनका देश लेवल-1 अलर्ट से आगे बढ़ेगा। सोमवार आधी रात से शादियों, अंतिम संस्कार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बिना किसी पाबंदी के शुरू किया जाएगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AcAx2x






0 comments:
Post a Comment