Friday, June 12, 2020

अब फुटबॉल पर युवी-पीटरसन में दिखी तकरार

नई दिल्ली सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे की खिंचाई करने वाले दिग्गज क्रिकेटर (Yuvraj Singh) और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज (Kevin Pietersen) एक बार फिर आमने-सामने हैं। इस बार दोनों के बीच यह तकरार ( and Trolled Eachother) क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि फुटबॉल पर शुरू हुई है। दरअसल युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैन्स के साथ यह जानकारी शेयर की थी कि शनिवार को वह मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर मार्कस रशफोर्ड के साथ फेसबुक लाइव करेंगे। युवी का यह नया अपडेट देखकर फैन्स काफी उत्साहित दिख रहे थे कि युवी के कॉमेंट बॉक्स में पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन भी कूद पड़े। पीटरसन ने युवी को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'कोई इंट्रेस्ट नहीं दोस्त। अगर कोई चेल्सी का खिलाड़ी होता तो मैं जरूर शामिल होता।' दरअसल पीटरसन बताना चाह रहे थे कि प्रीमियर लीग में उनकी पसंदीदा टीम चेल्सी है और युवी मैनचेस्टर के फैन हैं। ऐसे में एक बार फिर ये दोनों खिलाड़ी फुटबॉल के मामले में भी आमने-सामने हैं। अब मजे लेने की बारी युवराज की थी। उन्होंने पीटरसन को उन्हीं के अंदाज में जबाव देते हुए लिखा, 'अगर आपको इसमें कोई इंट्रेस्ट नहीं है तो अब आप इस आगे कॉमेंट नहीं करेंगे! चिंता मत कीजिए मैं निश्चिततौर पर इस पर बात करूंगा कि हमने बीते सीजन में कितनी बार चेल्सी को हराया है।' सोशल मीडिया पर ये दोनों खिलाड़ी अक्सर एक-दूसरे की खिंचाई करते नजर आते हैं। दोनों खिलाड़ियों का यह सिलसिला उनके खेलने के दौर से ही जारी है। युवराज सिंह जब कैंसर के इलाज के कारण क्रिकेट से दूर थे तब भी पीटरसन ने युवराज को पाइ चकर कहकर उनसे मजे लिए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UFq9HH
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support