Monday, June 8, 2020

हसन अली पहले से बेहतर, वित्तीय मदद देगा पीसीबी

लाहौर (पीसीबी) ने सोमवार को कहा कि तेज गेंदबाज पीठ की चोट से अच्छी तरह से उबर रहे हैं और वह जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। बोर्ड ने इसके साथ ही घोषणा की कि वह हसन को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी तक वित्तीय सहायता भी देगा। वह अभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं। पीसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार हसन ने पीठ दर्द से उबरने के लिए लाहौर स्थित न्यूरोसर्जन आसिफ बाशिर, आस्ट्रेलिया के पीटर ओ सुलिवान और पीसीबी चिकित्सा टीम की देखरेख में पिछले सप्ताह दो घंटे तक ऑनलाइन रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में भाग लिया था। पीसीबी के चिकित्सा बोर्ड के प्रमुख डा. सोहेल सलीम ने कहा, ‘अभी वह इस कार्यक्रम के शुरुआती चरण में है। हम अगले पांच सप्ताह तक उसकी प्रगति पर नजर रखेंगे और इसके बाद ही भविष्य को लेकर कोई फैसला करेंगे।’ हसन ने अब तक नौ टेस्ट, 53 वनडे और 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। चोट के कारण बाहर होने से उन्हें पिछले महीने केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Un3uzI
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support