नई दिल्लीमहान बल्लेबाज ने लॉकडाउन के कारण घर के बाहर अभ्यास नहीं कर पा रहे फैंस को फिट रहने का मंत्र दिया है। सचिन ने रविवार को सोशल मीडिया पर रस्सी कूदने (रोप स्किपिंग) का वीडियो शेयर किया। 'गॉड ऑफ क्रिकेट' से मशहूर इस दिग्गज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के साथ कहा कि देश में लॉकडाउन लागू हुए दो महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन लोंगों को हार माने बगैर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने रस्सी कूदते हुए वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘यह लॉकडाउन हर किसी के लिए मुश्किल है लेकिन हम हार नहीं मानेंगे। आइए खुद को फिट और स्वस्थ रखें।’ पढ़ें, वीडियो में वह पैर में वजन बांधे दिख रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी काफी तेजी से रस्सी कूदते नजर आ रहे हैं। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘इस बार मैं अलग तरह से रस्सी कूद रहा हूं, टखने में वजन के साथ।’ 47 साल के सचिन ने इससे पहले भी कुछ फोटो-वीडियो शेयर किए। वह भी अन्य दिग्गज हस्तियों की ही तरह लॉकडाउन में अपने घर पर फैमिली संग समय बिताते नजर आए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3eZBcTH






0 comments:
Post a Comment