Friday, June 5, 2020

पाकिस्तान महिला टीम के मुख्य कोच बर्खास्त

कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच इकबाल इमाम को बर्खास्त कर दिया। लेकिन बिस्माह मारूफ को 2020-21 सत्र के लिए कप्तान बनाए रखा है। बोर्ड ने इसके साथ ही महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंध में भी बढ़ोतरी की घोषणा की। उसने 9 इमर्जिंग खिलाड़ियों के लिए अनुबंध घोषित किया। बोर्ड ने कहा कि उसने अनुबंध के वर्ग 'ए' में शामिल खिलाड़ियों की अनुबंध राशि में 33 प्रतिशत जबकि 'बी' और 'सी' वर्ग के लिए क्रमश: 30 और 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। केंद्रीय अनुबंध के 'ए' वर्ग में बिस्माह मारूफ और जावेरिया खान, 'बी' वर्ग में आलिया रियाज, दियाना बेग और सिदरा नवाज तथा 'सी' वर्ग में अनाम अमीन, नाहिदा खान, निदा दार और ओएमा सोहेल शामिल हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/308Qt0l
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support