Sunday, June 7, 2020

गौतम का 'गंभीर' फोटो, युवराज ने किया ट्रोल

नई दिल्लीटीम इंडिया के पूर्व ओपनर अपने नाम की ही तरह काफी सीरियस नजर आते हैं। काफी कम तस्वीरों और वीडियो में उन्हें हंसते हुए देखा जाता है। इसी को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। 2007 टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे गंभीर ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस फोटो में भी वह काफी 'गंभीर' नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर युवराज ने कॉमेंट किया। पढ़ें, ईस्ट दिल्ली से लोकसभा सांसद गंभीर ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'ऐसा होता मैं जब आउटस्विंगिंग बॉल को स्लिप पर खेलता और सीधे स्लिप में कैच।' साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की। इस पर उनके टीम साथी रहे युवराज ने लिखा, 'चलो कम से कम तुम्हारी इमोजी तो स्माइल वाली है।' 38 वर्षीय गंभीर फिलहाल कोविड-19 महामारी के मुश्किल समय में लोगों की मदद कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं और समय-समय पर राजनीति, क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार भी रखते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3h4VzAA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support