नई दिल्ली टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की बैटिंग का भला कौन फैन नहीं होगा। स्मिथ का अजीब सा स्टांस सभी को हैरान करता है लेकिन अपने इसी स्टाइल से इस बल्लेबाज ने दुनिया भर के मैदानों पर जाकर बड़े से बड़े गेंदबाज को पानी पिलाया है। चाहे फास्ट बोलर हों या फिर स्पिन गेंदबाज स्मिथ को आउट करना सभी के लिए दूर की कौड़ी रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी () का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राशिद खान अपने रूम में स्मिथ की बैटिंग की नकल उतार रहे हैं। 19 सेकंड के इस वीडियो में राशिद टेनिस की गेंद तीन बॉल का सामना करते हैं। एक गेंद को वह कवर्स पर ड्राइव करते हैं, जबकि दूसरी बॉल को फाइन लेग की दिशा में खेलते हैं और तीसरी गेंद को वह वेल लेफ्ट करते हैं। राशिद ने इन तीनों ही गेंदों का सामना स्टीव स्मिथ के अंदाज में किया है। उनकी आईपीएल फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राशिद के इस वीडियो को अपने टि्वटर हैंडल से पोस्ट किया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Y1C7Mp






0 comments:
Post a Comment