Sunday, June 28, 2020

'धोनी में अब भी दम, उन्हें रिप्लेस करना मुश्किल'

नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी () 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से क्रिकेट से बाहर हैं। उनके बारे में समय-समय पर तमाम बातें होती रहती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यही समय है जब धोनी को अपने खेलने या नहीं खेलने पर विचार करना चाहिए और फैसला करना चाहिए। हालांकि, नहीं खेलने वाली बात से टीम इंडिया के (Vikram Rathore) असहमत हैं। उनका मानना है कि धोनी में अब भी दम है। उन्होंने एक लाइव फेसबुक चैट पर कहा- महेंद्र सिंह धोनी अब भी हैं और उन्हें आज भी रिप्लेस नहीं किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि पंत काफी टैलेंटेड हैं। अगर टीम मैनेजमेंट सपॉर्ट नहीं करता तो उनका टीम में बने रहना मुश्किल था। हमें पता है कि वह खास खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें रन बनाना होगा। धोनी की अचीवमेंट्स पर बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा- महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनैशनल करियर में जो किया उसे कर पाना आसान नहीं होता। उन्हें रिप्लेस करना मुश्किल है। हालांकि, पंत आगे चलकर विनर बन सकते हैं। उनमें प्रतिभा है। उनका पिछला साल बहुत अच्छा नहीं रहा हे, लेकिन टीम उन्हें सपॉर्ट कर रही है। उल्लेखनीय है कि पंत को धोनी के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन कई अहम मौके पर पंत ने खराब प्रदर्शन किया और मौके गंवा दिए। उसके बाद विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट में ऋद्धिमान साहा की वापसी हुई, जबकि लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट में केएल राहुल ने दस्ताने की जिम्मेदारी संभाली। इस तरह से पंत सीन से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YF9dDt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support